1:57 बजे भागलपुर पहुंचे सीएम, विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
1:57 बजे भागलपुर पहुंचे सीएम, विक्रमशिला सेतु के बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

Bhagalpur News : भागलपुर में रविवार दोपहर मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं. सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक विशेष तैयारियां की गई थीं.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

Bhagalpur News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार दोपहर 1:57 बजे भागलपुर पहुंचे. हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां सांसद समेत एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विक्रमशिला सेतु की ओर रवाना हो गए.

बेली ब्रिज के निर्माण कार्य और यातायात व्यवस्था की ली जानकारी

सीएम ने विक्रमशिला सेतु पहुंचकर हाल ही में बने बेली ब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य और यातायात व्यवस्था की स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली.

शहर में था सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लगभग 2:26 बजे विक्रमशिला सेतु से रवाना हो गए. उनके दौरे के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन सतर्क नजर आया.

समाहरणालय में योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम

मुख्यमंत्री समाहरणालय में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

श्रावणी मेला को लेकर होगी समीक्षा बैठक

सीएम अपने दौरे के दौरान आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसमें सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

विकास और व्यवस्था पर फोकस

मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास योजनाओं और क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में दिखा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन