bhagalpur news. अस्थायी रूप से दर्शनशास्त्र विभाग को शिफ्ट करने का काम जोरों पर
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 12:58 AM
टीएमबीयू के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग को दिनकर परिसर स्थित परीक्षा भवन के दो हॉल में अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का काम जोरों पर किया जा रहा है
टीएमबीयू के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग को दिनकर परिसर स्थित परीक्षा भवन के दो हॉल में अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का काम जोरों पर किया जा रहा है. भवन के दो परीक्षा हॉल में एल्युमिनियम के शीट से क्लास व फैकल्टी कक्ष तैयार किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी व शिक्षकों को परेशानी नहीं हो. विभाग के हेड प्रो एसडी झा के लिए हॉल के समीप ही एक कमरा में शिफ्ट किया गया है. विभाग से विद्यार्थियों के लिए बेंच-डेस्क सहित अन्य कार्यालय का सामान इसी सप्ताह शिफ्ट किया जायेगा. रविवार को रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे सहित अन्य शिक्षकों ने विभाग का निरीक्षण किया है. वहीं, परीक्षा विभाग के हॉल में कॉपी रखी गयी थी. प्रभारी कुलपति के निर्देश पर यहां रखी कॉपी को विवि के ऑडिटोरियम में शिफ्ट किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










