bhagalpur news. टीएमबीयू के ऊपरी मंजिला पर रिसर्च शाखा रखने की मांग
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:01 AM
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन (यूडीटीए) के सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कुमार हिंद ने बयान जारी कर टीएमबीयू के ऊपरी मंजिला पर रिसर्च शाखा खोलने की मांग की
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट टीचर्स एसोसिएशन (यूडीटीए) के सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कुमार हिंद ने बयान जारी कर टीएमबीयू के ऊपरी मंजिला पर रिसर्च शाखा खोलने की मांग की. इस बाबत प्रभारी कुलपति को आवेदन दिया है. कहा कि परीक्षा विभाग के ग्राउंड फ्लोर पर रिसर्च शाखा स्थानांतरित किया गया है, जो शोधार्थी के लिए परेशानी बन सकती है. कहा कि बाढ़ के कारण परीक्षा भवन का ग्राउंड फ्लोर में नमी, फफूंद, दीमक एवं जल-जमाव की समस्या अत्यधिक है. ऐसी स्थिति में रिसर्च शाखा को नीचे स्थानांतरित किया गया, तो वहां रखी हुई थीसिस की प्रतियां, अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज क्षतिग्रस्त होने से शोधार्थी की मुश्किलें बढ़ सकती है. असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक कुमार हिंद ने विवि प्रशासन ने अनुरोध किया कि पूर्व की भांति रिसर्च शाखा को ऊपरी मंजिला पर ही रहने दिया जाये. आवेदन की प्रतिलिपि रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक को भी दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










