ePaper

bhagalpur news. पत्नी की हत्या मामले में सजावार कैदी की मौत

Updated at : 24 Feb 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पत्नी की हत्या मामले में सजावार कैदी की मौत

भागलपुर कैंप जेल में पत्नी की हत्या मामले में सजावार बंदी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. मृतक बंदी जमुई जिले के कल्ययाणपुर निवासी प्रमोद तांती है.

विज्ञापन

भागलपुर कैंप जेल में पत्नी की हत्या मामले में सजावार बंदी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी है. मृतक बंदी जमुई जिले के कल्ययाणपुर निवासी प्रमोद तांती है. प्रमोद की स्थिति बिगड़ने के बाद पिछले दिनों उसे जेएलएनमएसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में सोमवार की रात मौत हो गयी. रात्रि में ही जेल प्रशासन द्वारा प्रमोद की मृत्यु हो जाने की सूचना परिजनों को दी गयी थी. सुबह तक परिजन अस्पताल परिसर पहुंच गये थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. शव का पोस्टमार्टम जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी और कैमरे की निगरानी में की गयी. पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद तांती के शव को उसके घर तक पहुंचा दिया गया है. जानकारी मिली है कि प्रमोद तांती लीवर, किडनी और फेफड़े से संबंधित कई तरह की बीमारी से जूझ रहा था. छह माह पहले कैंप जेल में शिफ्ट किया गया था प्रमोद तांती परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के 10 दिन बाद ही प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद से ही वह जमुई जेल में था. परिजनों ने बताया कि जमुई जेल में प्रमोद की हालत ठीक थी. जब उसे पत्नी की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा दी गयी तो उसे भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था. परिजनों ने कहा कि भागलपुर आने के बाद से ही उसकी स्थिति स्थिति खराब रहती थी. मृतक की मां शकुना देवी ने बताया कि अस्पताल आने से पहले वह अपने पुत्र से मिली थी. उसने हालचाल लिया. फिर मां ने उसे फल वगैरह दिया. लेकिन उसने बीमारी के संबंध में कुछ नहीं बताया. शकुना देवी ने बताया कि बहू की मौत और बेटे के जेल चले जाले के बाद उसके इकलौते बेटे को वही रख रही है. गलत संबंध के शक में कर दी थी गला काट कर हत्या घटना चार दिसंबर 2020 की है. प्रमोद मार्बल मिस्त्री का काम करता था. वह अक्सर घर से बाहर रह कर काम करता था. घटना के वक्त बात सामने आयी थी कि प्रमोद को अपनी पत्नी रीता देवी पर शक था कि उसका किसी के साथ संबंध चल रहा है. इसी संदेह में प्रमोद ने अपनी की पत्नी की हत्या मार्बल मशीन से गला काट कर हत्या कर दी थी. घटना से पहले प्रमोद का उसकी पत्नी पत्नी के साथ झगड़ा भी हुआ था, झगड़े के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन