Bhagalpur News : कार्मेल स्कूल में चला सफाई अभियान, हुई बागवानी
Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 11:07 PM
कार्मेल स्कूल में चला सफाई अभियान, हुई बागवानी
संवाददाता, भागलपुर
सीजन ऑफ क्रिएशन कार्यक्रम के तहत कार्मेल स्कूल में गुरुवार को जूनियर सेक्शन की छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया और बागवानी की. मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि मैनेजर सिस्टर सुजाता और को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रिंसका के मार्गदर्शन में कक्षा चार, पांच और छह की छात्राओं ने स्कूल परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया.अभियान का स्लोगन “स्वच्छ धरती हमारा ध्येय ” रहा. छात्राओं द्वारा दिये गये संदेश को अभिभावकों तक भी पहुंचाया गया. इस अवसर पर मोनिका, स्नेहा, आस्था, रश्मि मिंज, अनीता गुप्ता, रिया दास, कोमल, शृष्टि टिब्रेवाल, रवि, राहिद, नीलेश, रितेश, अजय, धर्मेंद्र, मोती तोप सहित स्कूल के कई लोग मौजूद थे. विद्यालय की ओर से ने जानकारी दी कि 16 सितंबर को कक्षा तीन से नौ तक की छात्राओं द्वारा स्कूल से तिलकामांझी चौक तक सफाई अभियान और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










