bhagalpur news. फुटबॉल में चांयटोला कैथपुरा की टीम विजयी
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 12:46 AM
हाई स्कूल मैदान ममलखा में ज्वाइंट्स स्पोर्ट्स क्लब ममलखा द्वारा संचालित 42वां चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच किशनपुर बनाम चांयटोला कैथपुरा के बीच खेला गया
हाई स्कूल मैदान ममलखा में ज्वाइंट्स स्पोर्ट्स क्लब ममलखा द्वारा संचालित 42वां चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच किशनपुर बनाम चांयटोला कैथपुरा के बीच खेला गया. इसमें दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी. इसके बाद प्लेंटी शूटआउट का निर्णय लिया गया, जिसमें चांयटोला कैथपुरा की टीम विजयी हुयी. इस मैच के मुख्य अतिथि ममलखा पंचायत के सरपंच शंकर मंडल रहे. निर्णायक मंडली में मनोज मंडल, उपेंद्र, अभय एवं टाइगर थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप मंडल एवं सचिव परशुराम मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला काली पूजा के शुभ अवसर पर खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










