bhagalpur news. लाकेट चोरी करने वाले दो अभियुक्तों सहित खरीदार गिरफ्तार
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 12:56 AM
कोतवाली थाना क्षेत्र के खलिफाबाग चौक स्थित आइसक्रीम दुकान से एक बच्ची के लाकेट चोरी मामले में पुलिस ने दो चोरों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है
कोतवाली थाना क्षेत्र के खलिफाबाग चौक स्थित आइसक्रीम दुकान से एक बच्ची के लाकेट चोरी मामले में पुलिस ने दो चोरों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुंदीचक तिलकामांझी निवासी विकास कुमार, भीखनपुर गुमटीनंबर एक इशाकचक निवासी अंकुश कुमार, मीरजानहाट बबरगंज निवासी सन्नी कुमार है. मालूम हो कि मामला नौ अक्तूबर का है, जिसमें लाकेट चोरी की घटना के बाद कोतवाली थाना कांड संख्या 123/25 दर्ज की गई थी. वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापामारी की. पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों चोरों विकास कुमार और अंकुश कुमार की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ में उनकी निशानदेही पर लाकेट का खरीदार सन्नी कुमार भी पकड़ा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










