Bhagalpur News:
Published by :SANJIV KUMAR
Published at :14 Sep 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा अभियान में भाजपा ने किया सम्मानित
विज्ञापन
नाथनगरः
शनिवार को भाजपा मंडल नाथनगर उत्तरी की ओर से रन्नुचक मकंदपुर शक्ति केंद्र के मकंदपुर में सेवा पखवाड़ा घर-घर संपर्क अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला हुई. कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम की शुरुआत नवमनोनीत पदाधिकारियों में युवा मोर्चा के रामलखन साह, महिला मोर्चा की नीलू देवी, किसान मोर्चा के प्रेमदुलार सिंह, ओबीसी मोर्चा के रीतलाल शर्मा और अनुसूचित मोर्चा के चंदन कुमार को अंगवस्त्र एवं मनोनयन पत्र देकर किया गया. मौके पर नाथनगर विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष अभय घोष सोनू, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, निवर्तमान विधानसभा संयोजक श्रीराम राय, विधानसभा विस्तारक गोपाल कृष्ण चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सबौर सह ममलखा मंडल प्रभारी डॉ सुनील कुमार सहित मंडल पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




