पैसे की वसूली करने वाले ट्रॉलीमैन को काम से हटाया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 9:38 PM
मायागंज अस्पताल: पैसे की वसूली करने वाले ट्रॉलीमैन को काम से हटाया
भागलपुर . मायागंज अस्पताल में मरीज से बेड के एवज में पैसे की वसूली करने वाले ट्रॉलीमैन को काम से हटा दिया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने एजेंसी संचालक नीरज कुमार व 100 ट्रॉलीमैन को बुलाकर चेतावनी दी. अधीक्षक ने ट्रॉलीमैन को कहा कि आपलोगों की इस हरकत के कारण अस्पताल की बदनामी होती है. काम से हटा देंगे तो 100 परिवार पर रोजी रोटी का संकट आ जायेगा. यह आखिरी चेतावनी है. हमारे पास एजेंसी व स्टाफ की कमी नहीं है. इधर, एजेंसी संचालक ने वीडियो के आधार पर ट्रॉलीमैन से जवाब मांगा तो उसने कहा कि हाथ में गुटखा दे रहा था. ट्रॉलीमैन को कहा गया कि मरीज या परिजन से कुछ भी लेना नियम के खिलाफ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










