भागलपुर के छह नये डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी

Published by : SANJEEV KUMAR JHA Updated At : 13 Jun 2026 8:27 AM

विज्ञापन

जिले के छह प्रखंडों में एक जुलाई से नये डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू होने जा रहा है. जिला प्रशासन इन कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारियों में जुट गया है.

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

जिले के छह प्रखंडों में एक जुलाई से नये डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू होने जा रहा है. जिला प्रशासन इन कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारियों में जुट गया है. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.

45 प्रकार की सुविधाओं से लैस होंगे नये कॉलेज

प्रशासन की योजना के अनुसार, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. इसके तहत बेंच-डेस्क, कंप्यूटर रूम के लिए कंप्यूटर, क्लासरूम में पंखे, कूलर और एसी सहित कुल 45 प्रकार के जरूरी सामानों की खरीदारी की जायेगी. इन संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

19 जून को खुलेगा टेंडर

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक एजेंसियां 19 जून को दोपहर दो बजे तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में अपने आवेदन जमा कर सकती हैं. उसी दिन दोपहर तीन बजे समीक्षा भवन में टेंडर खोला जायेगा.

इन प्रखंडों में खुलेंगे नये कॉलेज

विश्वविद्यालय स्तर से इन कॉलेजों के लिए प्राचार्य और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पहले ही की जा चुकी है, ताकि पढ़ाई निर्धारित समय पर शुरू की जा सके. नये डिग्री कॉलेज रंगरा चौक, गोराडीह, गोपालपुर, खरीक, इस्माइलपुर व पीरपैंती प्रखंडों में संचालित होंगे. प्रशासन का मानना है कि इन प्रखंडों में नये कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और उन्हें घर के नजदीक ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा.

विज्ञापन
SANJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SANJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन