उधना-मालदा और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

भागलपुर रेलवे स्टेशन
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना-मालदा टाउन और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों से यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी.
Bhagalpur Railway News: भागलपुर. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने 09033/09034 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन की सेवा जारी रखने का फैसला किया है. यह ट्रेन मौजूदा समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी.
उधना-मालदा स्पेशल के पांच फेरे होंगे
रेलवे के अनुसार 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 30 जुलाई 2026 से 27 अगस्त 2026 के बीच चलेगी. इस अवधि में ट्रेन के कुल पांच फेरे होंगे.वहीं 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल प्रत्येक रविवार को 2 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच संचालित की जायेगी.
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल भी चलेगी
रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी जारी रखने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन भी वर्तमान समय, मार्ग और स्टॉपेज के अनुसार चलेगी.
अगस्त में चार फेरे लगाएगी गांधीधाम स्पेशल
09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 7 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 के बीच संचालित होगी. इस दौरान इसके चार फेरे होंगे.वहीं 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 10 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी.
यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
Bhagalpur Railway News: रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला और अन्य कारणों से बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललित किशोर मिश्र
ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










