उत्तरपुस्तिका बदलने के मामले में तीन छात्रों पर एफआईआर, दो पीजी विभागाध्यक्षों से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू प्रशासनिक भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिका बदलने के मामले में तीन छात्रों पर FIR दर्ज की गई है. इस धांधली में दो पीजी विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

विज्ञापन

TMBU News: भागलपुर. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा में घर से लिखी उत्तरपुस्तिका को मूल उत्तरपुस्तिका में शामिल करने के मामले में तीन छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. संजय कुमार झा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर तीनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.केंद्राधीक्षक ने बताया कि तीनों छात्रों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसकी प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन को भी भेज दी गयी है.

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर उत्तरपुस्तिका बदलते पकड़े गए थे छात्र

जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर आयोजित पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों को घर से लिखी उत्तरपुस्तिका को मूल उत्तरपुस्तिका में बदलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था. वीक्षक की सतर्कता से मामला सामने आया. पकड़े जाने के बाद तीनों छात्र मौके से फरार हो गये थे.

दो पीजी गणित और एक टीएनबी कॉलेज का छात्र शामिल

आवेदन के अनुसार पीजी टीएनबी कॉलेज के फिजिक्स विभाग के छात्र कुंदन कुमार को 18 जुलाई को पेपर-6 की परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करते पकड़ा गया था.वहीं पीजी गणित विभाग के छात्र राजा कुमार को 20 जुलाई को पेपर-7 और इसी विभाग के अमरेंद्र कुमार को 24 जुलाई को पेपर-9 की परीक्षा के दौरान घर से लिखी उत्तरपुस्तिका को मूल उत्तरपुस्तिका में बदलते हुए पकड़ा गया था.नियमों के अनुसार तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था. इसकी सूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भी भेज दी गयी है.

दो पीजी विभागाध्यक्षों से मांगा गया स्पष्टीकरण

उत्तरपुस्तिका बदलने के मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रभारी कुलपति के निर्देश पर दो पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है.परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि दोनों विभागाध्यक्षों से पूरे मामले पर जवाब मांगा गया है. जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा.

गणित विभाग स्तर पर भी जांच जारी

TMBU News: पीजी गणित विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद साह ने बताया कि गणित विषय की उत्तरपुस्तिकाएं छात्रों तक कैसे पहुंचीं, इसकी जांच की जा रही है. संबंधित छात्रों को बुधवार को विभाग में बुलाया गया है. उनसे पूछताछ के बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन