ePaper

ओपीडी में हार्ट व किडनी के इलाज के लिए नया विंग

Updated at : 27 Jun 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
ओपीडी में हार्ट व किडनी के इलाज के लिए नया विंग

ओपीडी में हार्ट व किडनी के इलाज के लिए नया विंग

विज्ञापन

भागलपुर . मायागंज अस्पताल के ओपीडी में अब हार्ट व किडनी के मरीजों के इलाज के लिए अगल विंग बनाया जा रहा है. मरीजों का इलाज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नियुक्त हुए चिकित्सक करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने गुरुवार को निर्देश जारी किया. अधीक्षक के अनुसार ओपीडी के नये विंग में हार्ट व किडनी मरीजों का इलाज एक जुलाई से शुरू होगा. सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया. ————– डॉ धनंजय को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का प्रभार भागलपुर . जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ अंजना कुमारी ने यह प्रभार सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार को सौंपने का निर्देश दिया. डॉ मनोज अपना प्रभार 29 जून को ही सौपेंगे. 30 जून को रविवार है. इधर, डॉ मनोज ने रिटायरमेंट से दो दिन पहले गुरुवार को पीरपैंती रेफरल अस्पताल में जीरो डोज के लिए नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया. नर्सों को बताया गया कि जन्म लेने के बाद ही विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा के लिए नवजात को जीरो डोज वैक्सीन दिया जाता है. इस डोज के लिए नर्सों को सजग रहना हेागा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन