bhagalpur news. भूलवश कीटनाशक पीने से नीलकंठ नगर की महिला की मौत
Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 08 Feb 2026 8:48 PM
विज्ञापन
कीटनाशक पीने से महिला की मौत.
विज्ञापन
– इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा
हवाईअड्डा नीलकंठ नगर निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री प्यारेलाल पासवान की पत्नी नीलम देवी (46) की मौत भूलवश कीटनाशक पी लेने से हो गयी. महिला की स्थिति गंभीर हो जाने के बाद शनिवार को उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी. मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. पति प्यारेलाल ने बताया कि वे मायागंज में ही प्राइवेट बिजली मिस्त्री का काम करते हैं. शनिवार को भी वह अपने पुत्र रितेश कुमार के साथ बिजली का ही काम कर रहा था. इसी दौरान उसे पत्नी की स्थिति खराब हो जाने की सूचना मिली. वे घर पहुंचे और नीलम देवी को लेकर अस्प्ताल पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. इधर मृतका की ननद ने बताया कि नीलम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इन दिनों उसे खांसी हो रही थी. उसने खांसी की दवा समझ कर पौधों में दिया जाने वाला कीटनाशक पी लिया, इसी कारण उसकी मृत्यु हो गयी. अन्य परिजनों ने बताया कि मृतका को एक पुत्र व दो पुत्री है. एक पुत्र और दो पुत्री की शादी हो गयी थी. घर में सब कुछ ठीक चल रहा था. मृतका के भाई नीलकंठ नगर निवासी पवन पासवान ने भी बताया कि घर में सब ठीक ठाक था. वे लोग आते जाते रहते थे. इस घटना के बाद सभी परिजन शोक संतप्त हैं. तिलकामांझी थाना पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










