कहलगांव में तीन सड़क का उद्घाटन

कहलगांव : भागलपुर के सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहलगांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी तीन सड़कों का उद्घाटन किया. उन्होंने नंदलालपुर पंचायत के माधोपुर करहर बनसप्ती से देवीपुर तक 1.28 किलोमीटर व बनसप्ती से बसकोला तक 2.50 किलोमीटर तथा सिंया पंचायत के हरचंदपुर […]
कहलगांव : भागलपुर के सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहलगांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी तीन सड़कों का उद्घाटन किया. उन्होंने नंदलालपुर पंचायत के माधोपुर करहर बनसप्ती से देवीपुर तक 1.28 किलोमीटर व बनसप्ती से बसकोला तक 2.50 किलोमीटर तथा सिंया पंचायत के हरचंदपुर से गम्हरपुर तक निर्मित 2.128 किलोमीटर सड़क का उद्घाटन किया. मौके पर उनके साथ पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि संजय यादव व पवन कुमार भारती, मुखिया अनिरुद्ध रजक, कन्हैया यादव,
बासुकीनाथ यादव, अम्भो यादव, राहुल कुमार, मो इरशाद फतेहपुरी, मो मकबुल, मो इलियास नंदू यादव सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे. सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाज के अंतिम पंक्ति में लगे लोगों तक पहुंचाये बगैर विकास संभव नहीं है. ग्रामीणों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने की अपील की. पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. सांसद के हर कदम के साथ हम खड़े रहेंगे. सांसद व विधायक ने महादेव टीकर में यज्ञ का उद्घाटन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




