गंगा में पानी कम होने से फंसे शार्क शिपिंग कंपनी के दो लॉन्च, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 25 May 2026 3:41 PM
विज्ञापन
Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटने से सोमवार को बड़ा संकट खड़ा हो गया. कोलकाता से आ रहे शार्क शिपिंग कंपनी के दो लॉन्च इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बीच धारा में फंस गए, जिसके बाद एसडीआरएफ को राहत अभियान चलाना पड़ा.
विज्ञापन
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट
भागलपुर में गंगा नदी में जलस्तर कम होने का असर अब जल परिवहन पर भी दिखने लगा है. सोमवार को कोलकाता से भागलपुर आ रहे शार्क शिपिंग कंपनी के दो लॉन्च इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नदी में फंस गए. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों लॉन्च को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.जलस्तर कम होने से आगे नहीं बढ़ सके लॉन्च
जानकारी के अनुसार शार्क शिपिंग कंपनी के दोनों लॉन्च कोलकाता से भागलपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गंगा नदी में पानी कम होने के कारण दोनों लॉन्च बीच धारा में फंस गए और आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद State Disaster Response Force की टीम भागलपुर में मौके पर पहुंची. टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया.काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाले गए लॉन्च
एसडीआरएफ टीम ने लंबे प्रयास के बाद दोनों लॉन्च को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद लॉन्च को मशान घाट के पूरब दिशा में सुरक्षित खड़ा कराया गया.बड़ा हादसा टला, सभी सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. लॉन्च पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया.गंगा में कम जलस्तर से बढ़ रही परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा नदी में कई जगहों पर पानी का स्तर काफी कम हो गया है. इससे बड़े जलयानों और नावों के परिचालन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं. लोगों ने प्रशासन से जलमार्ग की नियमित निगरानी और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










