बढ़ी कनकनी, ठिठुरने लगे लोग

भागलपुर : बीते दो दिन से लगातार चल रही पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ गयी है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड का कहर और बढ़ेगा. रात में कंपकंपी वाली ठंड रहेगी तो दिन भर […]
भागलपुर : बीते दो दिन से लगातार चल रही पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ गयी है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड का कहर और बढ़ेगा. रात में कंपकंपी वाली ठंड रहेगी तो दिन भर सर्द हवाएं परेशान करेंगी. सुबह कोहरे से भीगी रहेगी. सोमवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था. जबकि रविवार के 16.0 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गिरा.
चिकित्सकों की मानें तो पछुआ हवा व सर्द मौसम सेहत के लिहाज से खतरनाक है. बड़े-बुजुर्ग व बच्चे पूरी कोशिश करें कि वे सुबह-सुबह घर से न निकले. शुगर, बीपी, अस्थमा व ह्रदय रोगी विशेषकर घर से निकलने से बचें. अगर किन्हीं कारण उन्हें निकलना पड़ रहा है तो पूरे शरीर को गरम कपड़ों से अच्छी तरह ढंक कर निकलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




