बिहार ITI एडमिशन में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Apr 2026 11:49 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Bihar ITICAT 2026: बिहार में आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. जो छात्र अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं उनके पास एक और मौका है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
Bihar ITICAT 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (BCECEB) की तरफ से Bihar ITICAT एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ITICAT 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स नई तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और ITI में एडमिशन पाने का मौका ले सकते हैं.
Bihar ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हुई थी. पहले आवेदन की आखिरी तारीख पहले तय थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 अप्रैल 2026 रखी गई है.
Bihar ITICAT 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ITICAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब “Online Registration” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
अगर किसी उम्मीदवार से फॉर्म भरते समय गलती हो जाती है तो वह 27 और 28 अप्रैल 2026 को सुधार कर सकता है. परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी और एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी किया जाएगा.
एप्लीकेशन फीस
फॉर्म भरने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस तय की गई है. जनरल, बीसी और EWS वर्ग के लिए 750 रुपये एप्लीकेशन फीस है. वहीं SC और ST वर्ग के लिए 100 रुपये फीस रखी गई है. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 430 रुपये फीस तय की गई है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही किया जा सकता है.
योग्यता और आयु सीमा
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें मैथ और साइंस विषय होना चाहिए. आयु की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र की कोई सीमा तय नहीं की गई है. हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.
यह भी पढ़ें: केमिकल और फार्मा में करियर का सपना? जानें ICT मुंबई एडमिशन और कटऑफ की पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










