Bhagalpur news मवि गोनरचक में बाल संसद का लोकतांत्रिक चुनाव

नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत अंतर्गत मवि गोनरचक में लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बाल संसद की पूर्व कैबिनेट को भंग कर नये मंत्रिपरिषद का गठन किया गया.
नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत अंतर्गत मवि गोनरचक में लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बाल संसद की पूर्व कैबिनेट को भंग कर नये मंत्रिपरिषद का गठन किया गया. विद्यालय में यह चुनाव पूरी तरह मतपत्र से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया. प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शर्मा तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में डिम्पल कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को 32 मतों से पराजित कर जीत हासिल की. उप-प्रधानमंत्री पद के लिए अनु प्रिया ने मोनी कुमारी को 12 मतों से हरा कर पद प्राप्त किया. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी प्रथम मतदान पदाधिकारी, मोनी कुमारी द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा कुमारी अंजु तृतीय मतदान पदाधिकारी के रूप में नियुक्त थीं. निधि कुमारी ने पीठासीन पदाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभायी. नयी कैबिनेट में हिमांशु कुमार को शिक्षा मंत्री, सुषमा कुमारी को उप-शिक्षा मंत्री, ब्यूटी कुमारी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री तथा बबीता कुमारी को उप-स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया. विभिन्न विभागों के लिए अन्य छात्र-छात्राओं को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी. निर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों में लोकतंत्र की समझ, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी.
वार्ड चार में काम ठप होने पर लोगों ने जतायी नाराजगी
नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड एक व चार में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जांच के लिए सबौर के बीडीओ प्रभात रंजन व सुलतानगंज के प्रभारी सीओ पहुंचे. अधिकारियों ने योजनाओं का निरीक्षण किया. कार्यों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान नाले के निर्माण की गहराई, गुणवत्ता तथा सड़क की मोटाई को माप कर उसका मूल्यांकन किया. इस बीच वार्ड चार के लोगों ने कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जतायी. लोगों का कहना था कि ठेकेदार की लापरवाही से कई दिनों से काम ठप पड़ा है, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जो कार्य 10 दिनों में पूरा होना चाहिए था, वह एक महीने में भी अधूरा है. शिकायत के बावजूद जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, वार्ड पार्षद सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




