bhagalpur news. कंपाउंडर के सुई लगाते ही महिला के मुंह से आने लगा झाग, मौत के बाद हंगामा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. कंपाउंडर के सुई लगाते ही महिला के मुंह से आने लगा झाग, मौत के बाद हंगामा

नाथनगर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आयी महिला को कंपाउंडर ने सुई दी

विज्ञापन

नाथनगर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आयी महिला को कंपाउंडर ने सुई दी. सुई पड़ते ही मरीज के मुंह से झाग आने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया.

हबीबपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला (60) की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को महिला का इलाज कराने पहुंचे थे. बेटी ने बताया कि डॉक्टर ने खून सहित अन्य कई जांच कराया और शुक्रवार को फिर से बुलाया. जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर के कहने पर कंपाउंडर ने एक सुई लगाया. आधा सुई लगते ही मां के मुंह से झाग आने लगा और काफी जोर से थरथराने लगी. थोड़ी ही देर में बेहोश हो गयी. डॉक्टर ने स्थिति देखकर उसे मायागंज ले जाने को कहा. मायागंज पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बताया कि वो लोग शव लेकर सीधे डॉक्टर के यहां पहुंचे. वहां सुई का नाम चिट्ठा सब कंपाउंडर ने वापस मांग लिया और अंदर से क्लीनिक बंद कर लिया. वहीं घटना की सूचना पर नाथनगर और ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही. वहीं बताया जा रहा है कि हंगामा देखकर अचानक एक व्यक्ति पीड़ित परिवार के बीच पहुंचा और समझौता की बात करने लगा. दोनों पक्षों में समझौते पर बात बन गयी, जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. बाद में परिजनों ने कहा कि हमें कोई केस नहीं करना है. इसकी जानकारी पहुंचे इंस्पेक्टर ने वरीय पुलिस अधिकारी को दी. परिजनों ने थाना स्तर पर एक लिखित देकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार का दिया. मामले पर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पहले परिवार वाले काफी आक्रोशित थे, बाद में आरोप लगाना बंद कर दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन