पटना में मेट्रो साइट पर स्लैब में दबा मजदूर, लोग बोले- मदद की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे प्रशासन के लोग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Apr 2026 8:11 AM

विज्ञापन

भूतनाथ मेट्रो स्टेशन की तस्वीर

Patna News: पटना सिटी में मेट्रो साइट पर दर्दनाक हादसा हुआ. काम करते समय अचानक एक मजदूर स्लैब में दब गया. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. अभी मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे को लेकर लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Patna News: पटना सिटी के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक, क्रेन से काम करते समय मजदूर का शरीर मेट्रो स्टेशन के स्लैब के नीचे फंस गया. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

घायल मजदूर की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों और साथियों ने काफी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला. घायल युवक को तुरंत पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल मजदूर की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो सिवान का रहने वाला है और मेट्रो परियोजना में कार्यरत था.

कैसे हुआ हादसा?

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन के जरिए काम चल रहा था और मजदूर स्लैब के नीचे काम कर रहा था. इसी दौरान वह मशीन में इस तरह फंस गया कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया. स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

लोगों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

लोगों का कहना है कि प्रशासन सक्रिय मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त था, जबकि स्थानीय लोगों ने ही साहस दिखाकर मजदूर को बाहर निकाला. फिलहाल, घायल का इलाज जारी है. साथ ही घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पटना में कहां तक पहुंचा मेट्रो का काम?

पटना में मेट्रो का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन मोइनुल हक लगभग तैयार हो चुका है. यह स्टेशन जमीन से करीब 22 मीटर नीचे बनाया गया है और इसका सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है. अब यहां से टनलिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Also Read: बिहार में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई बेचैनी, 4 से 6 डिग्री तक पारा चढ़ने का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन