Bhagalpur news बीडीओ व अभियंता ने की शहरी विकास योजना के कार्यों की जांच

भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में चल रही योजनाओं के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया गया.
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना 2024-25 व 2025-26 के अंतर्गत नगर परिषद नवगछिया में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्वक व समय पर पूरा कराने के उद्देश्य से जांच का निर्देश प्राप्त हुआ है. भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में चल रही योजनाओं के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया गया. बुडको की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया. जांच में नवगछिया बीडीओ पंकज कुमार दास तथा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण में नगर परिषद नवगछिया के वार्ड 10 और 11 में संचालित नाला व सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. वार्ड 10 में रामानंद ठाकुर के घर से मधु देवी के घर तक नाला निर्माण कार्य तथा राजेन्द्र कॉलोनी मेन रोड से विसर्जन घाट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया. वार्ड 11 में अवधेश सिंह के घर से सिकेंद्र झा के घर होते जमींदारी बांध तक पीसीसी सड़क व नाला ढक्कन निर्माण, विनोद सिंह के घर से चुनचुन सिंह के घर तक नाला निर्माण, जय प्रकाश साह के घर से पुलकित सिंह के घर तक नाला ढक्कन निर्माण तथा चितरंजन पांडे के घर से सोनू साह के घर तक पीसीसी सड़क व नाला ढक्कन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. थाना चौक बजरंगबली स्थान से थाना परिसर होते संस्कृत महाविद्यालय तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से और तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. निरीक्षण में अधिकारियों ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी और समय-समय पर इसकी निगरानी जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




