PBKS vs SRH: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? जानें मौसम और पिच का हाल

मुल्लांपुर स्टेडियम, Pic- Social Media/X
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर में होगा. मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. जानिए इस रोमांचक मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और दोनों टीमों की पूरी जानकारी.
Highlights
PBKS vs SRH: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 17वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर के समय शुरू होगा. पंजाब की टीम अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढाना चाहेगी. दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी. पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक बहुत अच्छा रहा है. टीम ने तीन मैच खेले हैं जिनमें से दो में उसे जीत मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं हैदराबाद ने तीन मैचों में से केवल एक जीता है और दो में उसे हार का सामना करना पडा है.
मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच हमेशा बल्लेबाजों को बहुत सपोर्ट करती है. यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है जहां रन बनाना आसान होता है. क्योंकि यह दिन का मैच है, इसलिए पिच सूखी रहने की उम्मीद है जिसका फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिलेगा. इस मैच में ओस गिरने का कोई चांस नहीं है. इस कारण टॉस का असर मैच के नतीजे पर बहुत ज्यादा नहीं पडेगा. फिर भी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है. इसका मुख्य कारण यह है कि दूसरी पारी शाम को लाइट्स के नीचे खेली जाएगी और तब बैटिंग करना कुछ आसान हो सकता है.
कैसा रहेगा मैच के दिन का मौसम
मुल्लांपुर में मैच के दिन का मौसम एकदम साफ और गर्म रहने वाला है. तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. धूप तेज होगी इसलिए मैदान पर 33 डिग्री जैसी गर्मी महसूस होगी. हवा में 64 प्रतिशत नमी रहेगी. इस नमी की वजह से खिलाडियों को मैदान पर थोडी परेशानी का सामना करना पड सकता है. क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश होने के चांस मात्र 6 प्रतिशत हैं. इसका सीधा मतलब है कि यह मैच बिना किसी रुकावट के अपने तय समय पर पूरा खेला जाएगा.
पंजाब किंग्स का शानदार फॉर्म
कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में पंजाब किंग्स काफी बैलेंस टीम लग रही है. टीम का टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है जो उनकी सबसे बडी ताकत है. कप्तान अय्यर के पास खुद की बैटिंग में सुधार करने का मौका है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी इससे परेशान नहीं है. गेंदबाजी में पंजाब की टीम बेहद असरदार साबित हो रही है. तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और स्पिनर युजवेंद्र चहल हर मैच में विकेट निकाल रहे हैं. हालांकि पंजाब का अपने होम ग्राउंड पर रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है जिसे वह इस मैच में हर हाल में सुधारना चाहेगी.
सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन
कप्तान ईशान किशन के सामने अपनी टीम को जीत के ट्रैक पर वापस लाने की बडी चुनौती है. हैदराबाद की सबसे बडी टेंशन उनकी खराब बैटिंग है. टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड इस सीजन में रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने से नंबर चार पर खेलने वाले हेनरिक क्लासेन पर टीम का पूरा दबाव आ गया है. इस भारी दबाव के कारण दक्षिण अफ्रीका के यह दिग्गज खिलाडी अपनी मनपसंद तेज स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पा रहे हैं. टीम मैनेजमेंट को जल्द ही अपने ओपनर्स से बात करके इस समस्या का हल खोजना होगा.
ये भी पढ़ें-
RR ने लगाया जीत का चौका, वैभव और जुरेल का दिखा जलवा, RCB की पहली हार
वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल
रवि बिश्नोई की गेंद पर गच्चा खा गए किंग कोहली, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




