वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल

Updated at : 10 Apr 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Fifty RR vs RCB

वैभव सूर्यवंशी, Pic- Social Media/X

Vaibhav Suryavanshi Fifty: राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 15 बॉल में फिफ्टी ठोक कर तहलका मचा दिया है. उन्होंने 26 गेंदो में 78 रन बनाए. इस दौरान वैभव ने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजो की जमकर क्लास लगाई.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Fifty: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 16वा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है. 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने शानदार और तेज शुरुआत दिलाई. वैभव ने मात्र 15 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए. वैभव की इस पारी ने राजस्थान रॉयल्स को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

15 बॉल में वैभव की फिफ्टी, लगाई हेजलवुड की क्लास

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में शानदार बैटिंग की. उन्होंने 15 बॉल खेलते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वैभव ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस मैच में वैभव पहली बार जोश हेजलवुड का सामना कर रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बुरा हाल कर दिया. पिछले ओवर में हेजलवुड बोलिंग करने आए तो वैभव ने उन्हें रिमांड पर लिया. वैभव ने हेजलवुड की 4 बॉल पर लगातार 4, 4, 4 और 6 जड़े. इस तरह 4 बॉल में 18 रन बन गए और इस ओवर से कुल 19 रन आए.

भुवनेश्वर कुमार के ओवर से निकाले 17 रन

जोश हेजलवुड के बाद वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर भुवनेश्वर कुमार रहे. भुवनेश्वर कुमार बोलिंग के लिए आए तो वैभव ने उनके खिलाफ भी तेजी से रन बनाए. वैभव ने भुवनेश्वर कुमार को लगातार दो छक्के जड़े. आज मैदान पर पूरी तरह से वैभव शो जारी रहा. वैभव ने भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से कुल 17 रन बटोरे. अपनी इस पारी से उन्होंने बता दिया कि वह किसी भी बड़े गेंदबाज के खिलाफ आसानी से शॉट खेल सकते हैं.

300 के स्ट्राइक रेट से बनाए 78 रन

वैभव सूर्यवंशी ने कुल 26 बॉल का सामना करते हुए 78 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बनाए. बेंगलुरु की टीम को क्रुणाल पंड्या ने राहत दिलाई. क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट हासिल किया. वैभव के आउट होने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन पर पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें-

रवि बिश्नोई की गेंद पर गच्चा खा गए किंग कोहली, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन

Video: जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर फिल साल्ट को भेजा पवेलियन, संकट में RCB

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola