भागलपुर में ट्रैक्टर शो रूम मालिक पर बम से हमला

Updated at : 07 Nov 2016 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में ट्रैक्टर शो रूम मालिक पर बम से हमला

भागलपुर : शहर के अलीगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े आर्यन ट्रैक्टर के शो रुम के मालिक मधुसूदन कुमार पर बम से हमला किया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों के इस हमले में व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गये हैं. वहीं दूसरी ओर हमला करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया […]

विज्ञापन

भागलपुर : शहर के अलीगंज इलाके में बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े आर्यन ट्रैक्टर के शो रुम के मालिक मधुसूदन कुमार पर बम से हमला किया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों के इस हमले में व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गये हैं. वहीं दूसरी ओर हमला करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दो जिंदा बम भी मिले हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित व्यवसायी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत है.

पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस व्यवसायी के परिवार और शो रूम के कर्मचारियों से पूछताछ कर कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन