Bhagalpur news चिटिया बहियार में किसान पर जानलेवा हमला, पांच नामजद

चिटिया बहियार में शनिवार को एक अधेड़ किसान पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.
बिहपुर अंचल क्षेत्र के कोसी दियारा स्थित चिटिया बहियार में शनिवार को एक अधेड़ किसान पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में गंभीर रूप से घायल किसान का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद के घायल किसान अजय मिश्र का पुत्र लवकुश कुमार ने नदी थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में गांव के ही शिवम कुमार, छोटू कुमार, प्रशांत कुमार, शंभुनाथ मिश्र व लक्ष्मण कुमार को नामजद किया है. लवकुश कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता शनिवार को खेत देखने चिटिया बहियार गये थे. इस दौरान उक्त आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तलवार से उनके पिता की गर्दन पर हमला कर दिया. हालांकि वार सिर पर लगने से सिर फट गया. इसके बाद लाठी व रॉड से मार कर उन्हें बेहोश कर दिया गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी आरोपित पिता को मृत समझकर वहां से फरार हो गये.परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से जख्मी अजय मिश्र का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने उनके सिर में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाये हैं. उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. नदी थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
अवैध हथियार के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार
गोपालपुर लतरा गांव में अपराध की योजना बना रहे सीमावर्ती कटिहार व नवगछिया के कुख्यात अपराधी को एसटीएफ की विशेष टीम व गोपालपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की सूचना बिहार एसटीएफ टीम ने प्रेस विज्ञप्ति कर दी है. विज्ञप्ति के अनुसार गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में कुछ अपराध कर्मी अपराध करने की योजना बना रहे थे. उक्त सूचना पर छापामारी कर अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद हिरासत में लिये अपराधियों नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव के बंटी कुमार व कटिहार जिले के सेमापुरी थाना क्षेत्र के सेमापुर के चंद्रलोक कुमार के पास अवैध हथियार पाया गया. गोपालपुर थाना में कांड दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों से दो कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद कर जब्त किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










