Bhagalpur news गोलीबारी कांड में रामधनी का पुत्र सन्नी सहित दो गिरफ्तार

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :03 May 2026 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news गोलीबारी कांड में रामधनी का पुत्र सन्नी सहित दो गिरफ्तार

सुलतानगंज नप कार्यालय में हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने कुख्यात रामधनी यादव के पुत्र सन्नी कुमार, नारायणपुर के मटुकी कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सुलतानगंज नप कार्यालय में हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने कुख्यात रामधनी यादव के पुत्र सन्नी कुमार, नारायणपुर के मटुकी कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों को हत्याकांड की साजिश करने और आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अब तक उक्त गोली कांड में पुलिस चार अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि मुख्य आरोपित रामधनी यादव की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो चुकी है. कांड में श्यामबाग के दीपक यादव, नवगछिया के करारी तीनटंगा के पिंकू कुमार को जेल भेजा जा चुका है. सभी अपराधियों से पुलिस ने सघन पूछताछ की है. नगर परिषद कार्यालय में गोली बारी में नप के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण प्रसाद की मौत गयी थी जबकि नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका इलाज पटना में चल रहा है. हत्याकांड को लेकर इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है जबकि एनकाउंटर की प्राथमिकी भी मृत्युंजय कुमार के बयान पर दर्ज की गयी है. सुलतानगंज थाना के थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस ने एनकाउंटर को ले कर दर्जप्राथमिकी में सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी को अनुसंधान की जिम्मेदारी दी है. एनकाउंटर में तीन पुलिस कर्मी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है.भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि इस घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था. गठिन टीम ने घटना में संलिप्त अपराधियों रामधनी यादव, दीपक यादव, पिंकू कुमार को गिरफ्तार किया. इस घटना में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछा गया, तो रामधनी यादव ने बताया गया कि मेरे साथ चलिये मैं हथियार बरामद करवा दूंगा. टीम ने रामधनी यादव के साथ बताये गये स्थान के लिए प्रस्थान किया. एसएसपी ने बताया कि टीम जैसे ही अगुवानी पुल के समीप निर्माणाधीन सड़क के किनारे बगीचे के पास पहुंची, तो रामधनी यादव ने चिल्लाते हुए बोला कि गोली मारो-गोली मारो तभी वहां पूर्व से घात लगाये बैठे रामधनी यादव के गुर्गों ने पुलिस बल पर गोली चलाना प्रारंभ कर दी. मौके का फायदा उठाते हुए रामधनी यादव ने अपना पूर्व से छिपाये हथियार से पुलिस बल पर फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया गया. पुलिस बल ने आत्म रक्षात्मक कार्रवाई की, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों सहित रामधनी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इलाज के दौरान रामधनी यादव की मृत्यु हो गयी तथा घायल तीनों पुलिसकर्मी इलाजरत हैं.

वर्ष 1981 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था रामधनी, सुलतानगंज थाने में दर्ज है 28 मामले

कुख्यात रामधनी यादव अपराध की दुनिया में 45 वर्षों से सक्रिय था. पुलिस रिकार्ड में रामधनी के विरुद्ध वर्ष 1981 में पहला मामला दर्ज हुआ था. पहला मामला गलत तरीके से किसी व्यक्ति को पकड़ कर पिटाई करने का था. पुलिस रिकार्ड में रामधनी के विरुद्ध दूसरा मामला 1985 में सामने आया. इस वर्ष रामधनी खुल कर लूट पाट करने लगा. इस वर्ष उसके विरुद्ध लूट और डकैती के कुल चार मामले दर्ज किये गये. वह लगातार लूटपाट और डकैती में संलिप्त रहा. 1991 में पहली बार रामधनी का नाम हत्याकांड में सामने आया. रामधनी ने कई जघन्य वारदातों हत्या का प्रयास, डकैती, अश्लील हरकत जैसे अपराध में सक्रिय रहा. 2004 में अपहरण कर हत्या करने और शव को गायब करने की घटना के बाद इलाके में राधमनी का दहशत परवान चढ़ा. रामधनी ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया. भागलपुर में शायद ही कोई ऐसा अपराधी हो जो लगातार 45 वर्षों तक सक्रिय रहा हो. पिछले दस वर्षों में रामधनी के विरुद्ध 10 से अधिक मामले दर्ज हुए. दीपक कुमार 2023 के एक हत्याकांड के मामले में आरोपित रहा है तो परवत्ता थाने में उसके विरुद्ध चोरी, कटिहार के फलका थाने में डकैती का प्रयास करने और कटिहार के कोढ़ा थाने में भी मामले दर्ज हैं. मटुकी मंडल भी हत्या के प्रयास मामले में आरोपित रहा है. रामधनी का पुत्र सन्नी भी अपने पिता की राह पर ही है. अब तक सुलतानगंज थाने में सन्नी के विरुद्ध कुल 11 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, लूटपाट जैसे जघन्य वारदातों के मामले शामिल हैं.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन