Bhagalpur news भगवान के कथा श्रवण से सौभाग्य की होती है प्राप्ति

Published by :JITENDRA TOMAR
Published at :03 May 2026 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news भगवान के कथा श्रवण से सौभाग्य की होती है प्राप्ति

भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान के मंगलमय कथा के श्रवण से भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

विज्ञापन

शाहकुंड अंबा पंचायत के बलहा गांव में भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान के मंगलमय कथा के श्रवण से भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि यज्ञ की महिमा अपरंपार है. भागवत कथा मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला है. कथावाचक ने कहा कि यज्ञ में शामिल होने से पूर्वजों का कल्याण हो जाता है. कथा के साथ भक्त भगवान का स्मरण करें. उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा अपरंपार है. जो मनुष्य जीवन में पाप किया है और कथा का श्रवण करे, तो उसे पाप से मुक्ति मिल जाती है. मनुष्य संतान से कल्याण की उम्मीद मत रखे. उसे अपने कर्म के अनुरूप कल्याण को प्राप्त होता है. मनुष्य को कर्म के अनुरूप फल मिलता है. मनुष्य के जीवन में भजन का अलग महत्व है. कथा शुरू होने के पूर्व महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली.भागवत कथा से गांव में भक्ति का माहौल है.

दरियापुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन

शाहकुंड दरियापुर में विष्णु महायज्ञ को लेकर पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन को लेकर लोगों में उत्साह था. यज्ञ समिति के संरक्षक सह मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि 16 जून को कलश शोभायात्रा, 17 से 25 जून तक यज्ञ होगा. मौके पर शारदा प्रसाद झा, उज्ज्वल चौबे, प्रभाष मालाकार सहित यजमान व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन