Bhagalpur news पीरपैंती स्टेशन पर विकास कार्यों का एडीआरएम ने लिया जायजा

मालदा एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य यार्ड रिमॉडलिंग से संबंधित विकास कार्यों का जायजा लिया.
मालदा एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य यार्ड रिमॉडलिंग से संबंधित विकास कार्यों का जायजा लिया. वह तीन बजे पीरपैंती पहुंचे और लगभग 40 मिनट तक विकास कार्यों का निरीक्षण किया. स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर यार्ड रीमॉडलिंग को लेकर इंजीनियरिंग विभाग से पूरा अपडेट लिया. पूर्वी छोर पर लोडिंग पॉइंट पर वार्फ निर्माण से संबंधित प्लानिंग किया. लोडिंग के समय बरसात में गाड़ियों के फंसने की संभावनाएं रहती है. वार्फ बनने से इस समस्या का निदान हो जायेगा और लोडिंग आसान हो जायेगी. पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज की मांग की. विधायक ने विकास कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की. परसबन्ना और प्यालापुर में कुछ रैयतों के पेमेंट नहीं लेने से संबंधित बातों को जल्द सुलझाने की बातें कही.
गोड्डा पीरपैंती रेल लाइन को लेकर कार्य प्रगति पर
एडीआरएम ने गोड्डा पीरपैंती रेल लाइन को लेकर अपडेट दिया और बताया कि पीरपैंती में भू अर्जन पेमेंट से संबंधित कार्य लगभग अंतिम दौर में है. जल्द ही काम महागामा से पीरपैंती के बीच शुरू होगा. यह परियोजना इलाके के लोगों के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट की तरह है. संताल परगना का सीधा जुड़ाव रेलवे से होने जा रहा है. आने वाले दिनों में विकास के सूचकांक में पीरपैंती रेलवे का बड़ा योगदान होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर भोरंग हाल्ट से अदानी पावर प्लांट तक रेल कॉरिडोर बनाने की योजना है जिससे यह स्टेशन बड़े स्तर पर विकसित किया जायेगा.मौके पर स्टेशन मास्टर अजय कुमार, डीईएन को-ऑर्डिनेशन निलेश कुमार, सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह, एईएन साहिबगंज, डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन भागलपुर, टीआई बीबी तिवारी, एसएससी पीवे इंचार्ज नवीन कुमार मौजूद थे.गुस्से में घर से निकला किशोर, लापता
जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी के अनिल तिवारी का पुत्र शुभम शाहिल (16 ) पिछले तीन दिनों से लापता है. लापता किशोर के पिता ने बाईपास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र किसी बात पर गुस्सा होकर 30 अप्रैल को ही घर से निकल गया है. उसके बाद से वापस लौट कर नहीं आया है. अपने स्तर रिश्तेदारों, उसके दोस्तों व अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तालाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. बाईपास थानाध्यक्ष सुमन कुमार राय ने बताया कि लापता किशोर की खोजबीन की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










