मुंगेर निवासी नाबालिग प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 2:45 AM
भागलपुर/मुंगेर : हम मिल नहीं पायेंगे. गांव के लोग शादी नहीं करने देंगे. हम एक दूसरे के नहीं हो पाये तो किसी और के भी नहीं होंगे. समाज के विरोध और एक दूसरे के नहीं हो पाने के पूर्वानुमान में पड़ दो नाबालिगों ने अपनी जान दे दी. मुंगेर के असरगंज के विक्रमपुर के रहनेवाले […]
भागलपुर/मुंगेर : हम मिल नहीं पायेंगे. गांव के लोग शादी नहीं करने देंगे. हम एक दूसरे के नहीं हो पाये तो किसी और के भी नहीं होंगे. समाज के विरोध और एक दूसरे के नहीं हो पाने के पूर्वानुमान में पड़ दो नाबालिगों ने अपनी जान दे दी. मुंगेर के असरगंज के विक्रमपुर के रहनेवाले दसवीं के छात्र सुमन और उसके घर के बगल में ही रहनेवाली उसकी प्रेमिका रूबी ने अपने प्यार को सफल होता नहीं देख मंगलवार की सुबह जहर खा लिया.
असरगंज अस्पताल से रेफर होने के बाद मायागंज लाये जाने के दौरान रास्ते में ही रूबी की मौत हो गयी जबकि मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान सुमन ने भी दम तोड़ दिया. दो नाबालिगों की प्रेम कहानी पर विराम लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










