बिहार: झाड़ियों में बम विस्फोट से 5 बच्चे घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2015 6:51 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना अंतर्गत कटहलबाड़ी मुहल्ले में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए बम में धमाका होने से शनिवार को पांच बच्चे घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर है. घटना में संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया […]
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना अंतर्गत कटहलबाड़ी मुहल्ले में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए बम में धमाका होने से शनिवार को पांच बच्चे घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर है.
घटना में संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि इस हादसे में घायल बच्चों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में इन बच्चों का गेंद झाड़ियों में चला गया. गेंद खोजने जब वे वहां गए तो वहां असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखे गये बम में अचानक धमाका हो गया जिससे पांच बच्चे घायल हो गए. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










