शादी समारोह के दौरान मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज

बाइपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में बारात के स्वागत के दौरान हुई मारपीट की घटना में अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

बाइपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में बारात के स्वागत के दौरान हुई मारपीट की घटना में अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है. दोगच्छी निवासी शहवान ने बाइपास थाना में आवेदन देकर गांव के सात लोगों पर मारपीट, चाकूबाजी, लूटपाट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है. आवेदन में बताया कि 10 जून की रात करीब भाई फुरकान अन्य युवकों के साथ बारातियों के स्वागत के लिए डुगडुगी टोली के पास गया था. इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने फुरकान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान जहांगीर ने फुरकान के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है. बता दें कि मामले में सन्नो ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन