महाजाम से हर ओर त्राहिमाम

Updated at : 12 Nov 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
महाजाम से हर ओर त्राहिमाम

जगदीशपुर : जगदीशपुर से भागलपुर तक रोजाना लग रहे महाजाम को लेकर अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है. जाम बच्चों को स्कूल से दूर कर रहा है, बीमारों को अस्पताल पहुंचने से रोक रहा है, शिक्षकों और सरकारी सेवकों को समय से स्कूल और कार्यालय नहीं पहुंचने दे रहा है. लोग अब सवाल […]

विज्ञापन

जगदीशपुर : जगदीशपुर से भागलपुर तक रोजाना लग रहे महाजाम को लेकर अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है. जाम बच्चों को स्कूल से दूर कर रहा है, बीमारों को अस्पताल पहुंचने से रोक रहा है, शिक्षकों और सरकारी सेवकों को समय से स्कूल और कार्यालय नहीं पहुंचने दे रहा है.

लोग अब सवाल कर रहे हैं कि जाम से कब मुक्ति मिलेगी. जाम की समस्या से निबटने के लिए प्रशासन की कोई तैयारी नहीं दिख रही है. स्थानीय पुलिस रोज जाम को लगते देखती है, लेकिन जाम की समस्या को समाप्त करना उसके बुते से बाहर प्रतीत हो रहा है. भागलपुर जाने-आने वाले लोगों के मन में यह बात रहती है कि जगदीशपुर मार्ग पर जाम में फंसना निश्चित है.
अब तो लोग सीधे रास्ते भागलपुर आने-जाने में कतराने लगे हैं. अधिकतर लोग जाम से जूझने के बजाय लंबा रास्ता तय करके गोराडीह के रास्ते निकल निकलने में भलाई समझते हैं. बांका की तरफ से आने वाले लोग अधिक जरूरी काम पड़ने पर कजरैली अमरपुर रोड के रास्ते भागलपुर की यात्रा करते हैं.
रोजाना की भांति सोमवार को भी जगदीशपुर मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा. बड़े वाहन जहां घंटों जाम में फंसे रहे, वहीं बाइक सवार रेंगते दायें बायें कर निकलने की जुगत करते रहे. जगदीशपुर, पुरैनी बाजार, बलुआचक, मखना, टुट्टा पुल, फुलवरिया, बैजानी, पिस्ता, खिरीबांध, तिनपुलिया आदि महत्वपूर्ण जगहों पर तो पैदल चलना मुश्किल हो रहा था. देर शाम जगदीशपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन