खुलासा : कोयले की तस्करी में खपाया जा रहा जाली नोट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 3:18 AM
भागलपुर : जिला के सबौर थाना क्षेत्र में जाली नोटों के साथ पकड़े गये तस्कर और खरीददारों ने पुलिसिया पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. पूछताछ के क्रम में यह पता चला है कि जाली नोटों का सर्वाधिक इस्तेमाल कोयला तस्करी में किया जाता है. इसके अलावा जाली नोटों को जुआ फड़ों और […]
भागलपुर : जिला के सबौर थाना क्षेत्र में जाली नोटों के साथ पकड़े गये तस्कर और खरीददारों ने पुलिसिया पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. पूछताछ के क्रम में यह पता चला है कि जाली नोटों का सर्वाधिक इस्तेमाल कोयला तस्करी में किया जाता है. इसके अलावा जाली नोटों को जुआ फड़ों और कई प्रकार के अवैध कारोबार जैसे कि हथियार तस्करी, नशीले दवाओं का कारोबार, देह व्यापार, स्मैक-गांजा के कारोबार आदि में किया जाता है.
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद पुलिस मामले की अग्रतर जांच में जुट गयी है. मामले में हुई आगे की जांच में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.अग्रतर जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि पांच दिन पूर्व नवगछिया में पकड़े गये नकली नोटों के तस्कर और सबौर में पकड़े गये नकली नोटों के तस्कर एक ही गिरोह के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










