कोसी व पूर्व बिहार में बाढ़ का कहर जारी, भारी बारिश से तबाही

भागलपुर : भागलपुर सहित पूर्व बिहार-कोसी के जिलों में एक तरफ बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है, दूसरी तरफ शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों को तंबुओं में बंद कर दिया. भागलपुर जिले में डीएम ने अन्य क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बढ़ने के कारण जरूरी सामग्री के स्टोरेज की […]
भागलपुर : भागलपुर सहित पूर्व बिहार-कोसी के जिलों में एक तरफ बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है, दूसरी तरफ शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश ने बाढ़ पीड़ितों को तंबुओं में बंद कर दिया. भागलपुर जिले में डीएम ने अन्य क्षेत्र में बाढ़ की संभावना बढ़ने के कारण जरूरी सामग्री के स्टोरेज की अपील की है.
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े देखें, तो वर्ष 2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि 24 घंटे में 92 एमएम बारिश हुई. वर्ष 2017 में 24 घंटे में सर्वाधिक 76.1 और 2018 में 17.4 एमएम ही वर्षा हुई थी. मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रिपोर्टदी है कि शनिवार को पूर्णिया, कटिहार, बांका, भागलपुर में भी बहुत अधिक भारी वर्षा हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




