bhagalpur news. ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर 3120 रु की ठगी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर 3120 रु की ठगी

साइबर ठगों ने थाना क्षेत्र के चंपानगर स्थित भैरो लेन की महिला से ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़िता फरहीन ने रविवार को नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

साइबर ठगों ने थाना क्षेत्र के चंपानगर स्थित भैरो लेन की महिला से ऑनलाइन ठगी कर ली. पीड़िता फरहीन ने रविवार को नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में पीड़िता ने जिक्र किया है कि उन्होंने एक दुकान के व्हाट्सएप नंबर से उन्होंने 1050 रुपए का ऑनलाइन कपड़ा खरीदने को लेकर ऑर्डर दिया था. इसके घर पहुंचने की तारीख 24 अप्रैल को मैसेज द्वारा बतायी गयी. जब 24 तारीख को ऑर्डर नहीं मिला तो उन्होंने उक्त व्हाटसएप नंबर पर कॉल मिलाकर शिकायत की. शिकायत के बाद अगले दिन 25 तारीख को ऑर्डर मिलने का भरोसा दिलाया गया. फिर 25 तारीख को शॉपिंग वाले फ्रॉड ने उनके घर का लोकेशन मांगा. इसके बाद बोला आपका डिलीवरी पेंडिंग में है. पेंडिंग हटाने के लिए 999 रुपया गूगल पे पर मांगा. फ्राड के झांसे में आकर उन्होंने फिर से पैसा डाल दिया. इसके बाद भी ऑर्डर नहीं मिला. तब पीड़िता को लगा की उनके साथ कोई साइबर ठगी कर रहा है. उसने 1930 डायल साइबर हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत की और नाथनगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया. मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उक्त व्हाट्सएप नंबर और संबंधित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी करने जायेगी.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन