Bhagalpur news आर्मी जवान ने खाया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news आर्मी जवान ने खाया कीटनाशक पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

जवान की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन

कहलगांव सियां पंचायत हरचंदपुर गांव के भारतीय सेना के जवान अमित कुमार (28 ) के असामयिक निधन से शनिवार को पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, अमित कुमार छुट्टी पर अपने घर आये थे. इस दौरान शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में उन्होंने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि अमित कुमार छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. वह अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री पीहू को छोड़ गये हैं. जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. लोग लगातार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. कहलगांव पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. अंतिम संस्कार के दौरान दानापुर से पहुंचे सेना के जवानों ने श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बड़े भाई के पुत्र आदित्य कुमार ने मुखाग्नि दी. कहलगांव के श्मशान घाट पर लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया. इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. मासूम बेटी पीहू अपने पिता की चिता को एक टक निहारती रही, जिसने सभी की आंखें नम हो गयी. इस संबंध में कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि परिजन जवान के बीमार होने और मौत की सूचना देने थाना पहुंचे थे. हालांकि, अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन