आधार को सिर्फ QR कोड तक सीमित करने की बात फर्जी, सरकार ने ऑनलाइन दावों को किया खारिज

आधार कार्ड (Photo: Paytm)
Aadhaar Card: सोशल मीडिया पर फैल रही इस खबर को कि आधार कार्ड सिर्फ QR कोड और फोटो तक सीमित होने वाला है, सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है. PIB ने साफ किया है कि ऐसे किसी बदलाव की कोई योजना नहीं है और लोगों को सिर्फ आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करना चाहिए.
सरकार ने आधार कार्ड में होने वाले बड़े बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. Press Information Bureau (PIB) ने रविवार को साफ किया कि जो खबरें वायरल हो रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि Aadhaar का डिजाइन पूरी तरह बदलकर सिर्फ QR कोड और फोटो वाला नया वर्जन आने वाला है, वे पूरी तरह गलत हैं.
दरअसल, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन आर्टिकल्स में दावा किया जा रहा था कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) जल्द ही आधार का एक सिंपल और नया डिजाइन लॉन्च करने वाली है. लेकिन PIB ने इन सभी दावों को ‘फेक’ बताते हुए लोगों से ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है.
क्या कहा PIB ने?
PIB ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ किया है कि आधार कार्ड के डिजाइन को बदलकर सिर्फ QR कोड और फोटो वाला कोई नया फॉर्मेट लाने की कोई योजना नहीं है. सरकार के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो भी इस तरह की बातें फैल रही हैं, वे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं.
सरकार ने यह भी कहा है कि आधार के मौजूदा फॉर्मेट में किसी भी तरह का बदलाव करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है. इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि ऐसी अफवाहें बेवजह कन्फ्यूजन पैदा करती हैं, इसलिए किसी भी अनऑफिशियल या बिना जांची-परखी जानकारी पर भरोसा न करें. हमेशा सही और भरोसेमंद अपडेट के लिए PIB और UIDAI जैसे आधिकारिक सोर्स को ही फॉलो करें.
वायरल मैसेज पर न करें आंख मूंदकर भरोसा
आजकल सोशल मीडिया, खासकर WhatsApp पर कई तरह की फर्जी या अधूरी जानकारी तेजी से फैल जाती है. इसलिए जरूरी है कि लोग ऐसी अफवाहों या वायरल मैसेज पर भरोसा करने से बचें. किसी भी खबर को आगे बढ़ाने या मानने से पहले हमेशा सरकार के ऑफिशियल चैनल या भरोसेमंद सौस से उसकी पुष्टि कर लें. इससे आप गलत जानकारी से भी बचेंगे और दूसरों को भी भ्रमित होने से रोक पाएंगे.
यह भी पढ़ें: अब जेब में नहीं, मोबाइल में रखें आधार, जानिए गूगल वॉलेट में ऐड करने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










