ePaper

अगुवानी घाट पुल को ले 1.85 करोड़ 38 लाख रुपये का आया आवंटन

Updated at : 23 Jul 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
अगुवानी घाट पुल को ले 1.85 करोड़ 38 लाख रुपये का आया आवंटन

पीरपैंती सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट को ले लाभुकों के खाते की हो रही जांच भागलपुर : सुलतानगंज-अगुवानी घाट पुल को लेकर जमीन मालिकों के भुगतान का आवंटन आ गया है. जमीन मालिकों को भुगतान लेनेको लेकर पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है.सरकार से एक अरब 85 कराेड़ 38 लाख रुपये के आवंटन मिलने के […]

विज्ञापन

पीरपैंती सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट को ले लाभुकों के खाते की हो रही जांच

भागलपुर : सुलतानगंज-अगुवानी घाट पुल को लेकर जमीन मालिकों के भुगतान का आवंटन आ गया है. जमीन मालिकों को भुगतान लेनेको लेकर पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है.सरकार से एक अरब 85 कराेड़ 38 लाख रुपये के आवंटन मिलने के बाद अब सुलतानगंज में कैंप का आयोजन होगा. जहां पर जमीन मालिक अपने खाता व अन्य जानकारियों से जुड़े कागजात लायेंगे. कैंप में कागजात की पुष्टि होगी और उनके भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

अगर पुल बन कर तैयार हो जाता है, तो अगुवानी उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरियां घट जायेंगी. खगड़िया, सहरसा, बेगूसराय, महेशखुंट, मुंगेर, सुलतानगंज, तारापुर, हवेली खड़गपुर, बरियारपुर, जमुई, बांका, सुलतानगंज, भागलपुर आदि के बीच कम समय में आना-जाना आसान हो जायेगा. साथ ही पुल बनने से विक्रमशिला सेतु और मोकामा पुल पर वाहनों का दबाव भी कम हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन