Bhagalpur news हत्याकांड की प्राथमिकी मृतक नीरज कुमार के भाई के बयान पर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दोहरे हत्याकांड की प्राथमिकी मृतक नीरज कुमार के भाई खगड़िया जिले के पसराहा थाना के भौरकाठ के स्व अनिल मंडल के पुत्र श्याम मंडल के बयान पर दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की प्राथमिकी मृतक नीरज कुमार के भाई खगड़िया जिले के पसराहा थाना के भौरकाठ के स्व अनिल मंडल के पुत्र श्याम मंडल के बयान पर दर्ज की गयी है. परवत्ता थाना बोड़वा के देवो मंडल, देवो मंडल की पत्नी संजो देवी, देवो मंडल के पुत्र अखिलेश उर्फ रूबल, मिथिलेश, सुशील, नीतीश, देवो मंडल का भतीजा धर्मवीर मंडल, गोपालपुर थाना के गोसाईगांव के विजय मंडल सहित 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. श्याम मंडल ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई चार मार्च को नीरज कुमार, आदेश उर्फ अजय कुमार की बाइक से अपने गांव के ही मित्र से होली खेलने गुलशन के ससुराल इस्माइलपुर थाना के चंडीस्थान गये थे. गुलशन कुमार पूर्व से ही वहां मौजूद था. संध्या के आठ बजे नवगछिया के पुलिस पदाधिकारी से सूचना मिली कि अजय कुमार को सीने में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने पर गांव के लोगों के साथ हमलोग मायागंज अस्पताल, भागलपुर पहुंचे जहां जख्मी अजय कुमार ने घटना की सारी बात बतायी. अजय कुमार बताया कि मैं अपने दोस्त गुलशन कुमार की मौसेरी साली बोड़वा के देवो मंडल की पुत्री सविता कुमारी से फोन पर बातचीत करता था. सविता कुमारी गुलशन के मौसेरी साली थी. उसके साथ होली खेलने के लिए मैं, नीरज और गुलशन, गुलशन के ससुराल सविता कुमारी के घर पर पहुंचे, तो वहां सभी आरोपित मिलकर गांव में ही हम तीनों को अंदरूनी मारपीट की. सभी लोग बोलने लगे कि साला लड़की से मिलने आता है, साला तीनों को जान से मार दो. देवो मंडल के आदेश से अखिलेश उर्फ रूबल, मिथिलेश, सुशील, नितीश, धर्मवीर मंडल अपने 8-10 सहयोगी के साथ अंधेरा होने पर हम तीनों को बोरवा से उठा कर तेतरी दुर्गा मंदिर नवगछिया के निकट केला के बगान में ले गये. वहां मुझे, गुलशन कुमार और नीरज कुमार को गोली मार दी. गोली लगने के बाद अजय अपनी जान बचाने के लिए मुख्य सड़क की ओर भागा, तो स्थानीय थाना ने इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल ले गये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन