आइसीयू में भर्ती होना हुआ महंगा, पर सीने में दर्द की जांच का किट मिलेगा नि:शुल्क

भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी की अध्यक्षता में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर चर्चा हुई और अलग-अलग निर्णय लिये गये. इनमें राहत और आफत वाले दो निर्णय अहम रहे. आफत वाला निर्णय यह रहा कि मायागंज अस्पताल में 15 साल बाद अब आइसीयू में इलाज करवाना महंगा […]
भागलपुर : प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी की अध्यक्षता में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर चर्चा हुई और अलग-अलग निर्णय लिये गये. इनमें राहत और आफत वाले दो निर्णय अहम रहे. आफत वाला निर्णय यह रहा कि मायागंज अस्पताल में 15 साल बाद अब आइसीयू में इलाज करवाना महंगा होगा.
आइसीयू में प्रत्येक दिन का चार्ज 200 रुपये के बदले 400 रुपये होगा. हालांकि, सरकार से प्रति दिन एक हजार रुपये करने की चिट्ठी आयी थी, लेकिन समिति ने 400 रुपये करने पर ही सहमति दी. पहले की तरह बीपीएल मरीजों को नि:शुल्क भर्ती किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




