हावड़ा-राजगीर व जयनगर को एक्सप्रेस में बदलने की कवायद तेज

भागलपुर : भागलपुर के रास्ते चलने वाली हावड़ा-राजगीर और हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने की घोषणा पहले से हुई है. इसे अब एक्सप्रेस में बदलकर चलाने की कवायद तेज हो गयी है. केवल दोहरीकरण लाइन चालू होने की देरी है. लैलख-कहलगांव के बीच एनआइ का काम 13 मई तक पूरा होगा. इसके पूरा […]
भागलपुर : भागलपुर के रास्ते चलने वाली हावड़ा-राजगीर और हावड़ा-जयनगर पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने की घोषणा पहले से हुई है. इसे अब एक्सप्रेस में बदलकर चलाने की कवायद तेज हो गयी है.
केवल दोहरीकरण लाइन चालू होने की देरी है. लैलख-कहलगांव के बीच एनआइ का काम 13 मई तक पूरा होगा. इसके पूरा होने के साथ किऊल-साहिबगंज के बीच दोहरीकरण रेलवे ट्रैक हो जायेगा. केवल तीन किमी में दोहरीकरण के लिए रह जायेगा, जिसे पूरा करने के लिए कार्य प्रगति पर है.
पैसेंजर ट्रेन एक्सप्रेस बनने के बाद यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. प्रधान मुख्य वाणिज्य मैनेजर ने सभी रेल मंडलों और मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक को पूर्व में ही प्रस्ताव भेज दिया है. इसमें सभी मंडलों से सुझाव मांगा गया है. इसके तहत वैसे स्टेशन और हाॅल्ट हैं, जहां दोनों ट्रेनों को रेवन्यू कम आता है, वहां ठहराव समाप्त करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




