ePaper

अनाथालय से गोद लिये बच्चों ने विदेश में लहराया परचम

Updated at : 28 Mar 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
अनाथालय से गोद लिये बच्चों ने विदेश में लहराया परचम

भागलपुर : रमानंदी देवी हिंदू अनाथालय, नाथनगर से गोद लिये बच्चों ने विदेशों में सफलता का परचम लहरा दिया है. 14 बच्चियां इटली, न्यूयार्क, मैक्सिको, यूएसए समेत दूसरे देश में खेल सहित कई क्षेत्र में सफलता के नये किस्से लिख रही हैं. ये अभी अपने दोस्तों से भागलपुर में फोन कर बात करती हैं. अपनी […]

विज्ञापन

भागलपुर : रमानंदी देवी हिंदू अनाथालय, नाथनगर से गोद लिये बच्चों ने विदेशों में सफलता का परचम लहरा दिया है. 14 बच्चियां इटली, न्यूयार्क, मैक्सिको, यूएसए समेत दूसरे देश में खेल सहित कई क्षेत्र में सफलता के नये किस्से लिख रही हैं. ये अभी अपने दोस्तों से भागलपुर में फोन कर बात करती हैं. अपनी मिट्टी को याद कर रोमांचित होती हैं.

अनाथालय से कुल 72 बच्चियों को पिछले पांच साल में गोद दिया गया है. इसमें 14 बच्चियों को विदेशी माता पिता तो 62 को देश में परिवार मिला. किसी के पिता वैज्ञानिक हैं तो किसी के इंजीनियर. कोई बेसबॉल में बेहतरीन कार्य कर रही है तो कोई अपनी कक्षा में सबसे बेहतर नंबर ला रही है. कई बच्चियों को सिंगर मदर भी मिला है.
लेकिन ये सभी बेहतरीन परवरिश पाकर खुश हैं. ऐसी ही एक बच्ची है मीनू. न्यूजीलैंड की सिंगल मदर मेलीन सिमाहा ने उसे गोद लिया है. अब मीनू का जीवन बदल चुका है. समय मिलते ही अपनी मां के साथ मीनू दूसरे देश पर्यटन के लिए निकल जाती है. मीनू नेट बाॅल की बेहतरीन खिलाड़ी भी बन गयी है. स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में यह कई मेडल जीत चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन