आइटीआइ छात्रों के लिए सौ बेड के बनेंगे तीन हॉस्टल

भागलपुर : जिले के तीन सरकारी आइटीआइ संस्थान में 100-100 बेड के तीन हॉस्टल का निर्माण होगा. हॉस्टल का निर्माण नवगछिया आइटीआइ, कहलगांव आइटीआइ व महिला आइटीआइ संस्थान जीरोमाइल में होगा. कहलगांव व नवगछिया में छात्रों के लिए हॉस्टल बनेगा. वहीं महिला आइटीआइ जीरोमाइल में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनेगा. महिला आइटीआइ हॉस्टल की सुरक्षा […]
भागलपुर : जिले के तीन सरकारी आइटीआइ संस्थान में 100-100 बेड के तीन हॉस्टल का निर्माण होगा. हॉस्टल का निर्माण नवगछिया आइटीआइ, कहलगांव आइटीआइ व महिला आइटीआइ संस्थान जीरोमाइल में होगा. कहलगांव व नवगछिया में छात्रों के लिए हॉस्टल बनेगा. वहीं महिला आइटीआइ जीरोमाइल में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनेगा.
महिला आइटीआइ हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे, इसलिए इसकी चहारदीवारी भी काफी ऊंची बनेगी.बता दें कि तीनों हॉस्टल के लिए जमीन का आवंटन किया गया है. हॉस्टल परिसर का निर्माण को लेकर जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जायेगा. यह जानकारी नवगछिया आइटीआइ के प्राचार्य वीरेंद्र नारायण भूषण ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग को हॉस्टल बनाने की जिम्मेदारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




