इएसआइसी अस्पताल के लिए लीज पर मांगी गयी जमीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2019 1:29 AM

विज्ञापन

भागलपुर : राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने राज्य में दो नये इएसआइसी अस्पताल खोलने का निर्णय वर्ष 2016 में लिया गया था. मुजफ्फरपुर और भागलपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से सौ बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय था. इस कड़ी में निगम के अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक ने डीएम को […]

विज्ञापन

भागलपुर : राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने राज्य में दो नये इएसआइसी अस्पताल खोलने का निर्णय वर्ष 2016 में लिया गया था. मुजफ्फरपुर और भागलपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से सौ बेड का अस्पताल बनाने का निर्णय था. इस कड़ी में निगम के अपर आयुक्त सह क्षेत्रीय निदेशक ने डीएम को पत्र भेज कर पांच एकड़ जमीन लीज पर उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

इएसआइसी मुख्यालय नयी दिल्ली ने राज्य में कर्मचारियों की बढ़ती संख्या और राज्य के क्षेत्रफल को मद्देनजर यह फैसला किया था कि बिहार राज्य में दो और इएसआइसी अस्पताल की आवश्यकता है. मुख्यालय ने पहले क्षेत्रीय कार्यालय को यह प्रस्ताव भेजा, जिसे राज्य सरकार ने हरी झंडी दी. तब यह निर्णय हुआ था कि केंद्र ही जमीन की कीमत देगा और अस्पताल का भवन भी बनायेगा.

अस्पतालों में मैन पाॅवर का खर्चा भी केंद्र ही उठायेगा. दोनों अस्पताल के बनने से कम से कम रोजाना 500 मरीजों का इलाज हो सकेगा. उत्तर बिहार के कामगारों को इलाज कराने के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन