बिहार में एटीएम तोड़ने की कोशिश, मुंबई में बजा अलार्म, फिर जानें क्या हुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 1:23 PM
एटीएम में मारी खंती, तो मुंबई में बजा अलार्म, मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गैंग द्वारा एटीएम तोड़ने के प्रयास की जांच में जुटी पुलिस एक्सिस बैंक एटीएम लूट का प्रयास. सीसीटीवी में तीन अपराधी कैद भागलपुर : शुक्रवार की रात तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय चौक के समीप एक्सिस बैंक के एटीएम में देर […]
एटीएम में मारी खंती, तो मुंबई में बजा अलार्म, मौके पर पहुंची पुलिस
एटीएम के वॉल्ट में खंती लगते ही अलार्म बज उठा और मौके से भाग खड़े हुए. वहीं एटीएम में लगे हॉटलाइन नंबर से मुंबई स्थित एटीएम की एजेंसी को अलर्ट मैसेज जाते ही एजेंसी द्वारा इसकी सूचना तातारपुर थानाध्यक्ष को दी गयी. कुछ मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंचे तातारपुर थानाध्यक्ष के पहुंचने से पहले ही चोर वहां से भाग खड़े हुए. देर रात ही सिटी डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच की. मामले में सामने आये सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना शुक्रवार रात 01.38 बजे की है. जब नकाबपोश तीन अपराधी एक लोहे की खंती लेकर एटीएम में घुसे थे. एटीएम में घुसने के बाद उन्होंने एटीएम के शटर को बंद कर लिया और खंती से एटीएम को तोड़ने लगे. पहले उन्होंने एटीएम के वॉल्ट के बाहरी चदरे को तोड़ दिया. उसके बाद उन्होंने स्क्रीन के पीछे खंती घुसाकर स्क्रीन के अगले हिस्से को तोड़ा. जैसे ही अपराधियों ने वॉल्ट के लॉक पर खंती से वार किया.
एटीएम के भीतर लगा अलार्म बज उठा. इधर हॉटलाइन टेक्नोलॉजी की मदद से एटीएम के वॉल्ट से हो रहे छेड़छाड़ का अलर्ट मुंबई स्थित एटीएम की देखरेख और कैश भरने वाली एजेंसी को चला गया. एजेंसी द्वारा तुरंत एटीएम में हो रहे छेड़छाड़ की सूचना भागलपुर पुलिस को दी गयी. इसी बीच अलार्म से सतर्क हुए अपराधी एटीएम से निकलकर भागने लगे. देर रात इलाके में गश्ती कर रहे तातारपुर थानाध्यक्ष को फोन पर मिली सूचना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे. जबतक पुलिस एटीएम पहुंची उससे पहले ही अपराधी वहां से भाग गये थे. इस बात की सूचना उन्होंने फौरन वरीय पुलिस अधिकारियों को दी. देर रात ही एटीएम की देखरेख करने वाली एजेंसी के कर्मियों को भी मौके पर बुलाकर एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गयी. जिसमें तीन नकाबपोश अपराधियों को देखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










