Bhagalpur News. इशाकचक बुढ़िया काली मंदिर परिसर में भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय
Published by : KALI KINKER MISHRA Updated At : 25 May 2026 9:29 PM
भजन से भक्तिपूर्ण हुआ माहौल.
भागलपुर. अखंड आरंभ फाउंडेशन, बजरंग दल और भगवा क्रांति के संयुक्त तत्वावधान में इशाकचक स्थित मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और माता जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन के दौरान मंदिर परिसर, मां काली की पिंडी और मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया.
2600 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर
मां काली के दरबार में 2600 दीप जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई. विधि-विधान से पूजन और आरती के बाद भजन-कीर्तन के माध्यम से माता की आराधना की गई. श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया. इसके बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने किया. उन्होंने आयोजन के लिए अखंड आरंभ फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के कार्यों में वह हमेशा संगठन के साथ खड़े रहेंगे.
ड्रोन से कैद हुआ भव्य नजारा
इस पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में हुए भव्य दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया. आसमान से लिए गए दृश्य में 2600 दीपों से जगमगाता मां बुढ़िया काली मंदिर परिसर अत्यंत आकर्षक और दिव्य नजर आया. यह ऐतिहासिक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.
भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन सौरभ कुमार झा और दिलीप शास्त्री ने किया. इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन और माता के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने रेलवे जंक्शन पहुंचकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण भी किया.
पांच हजार श्रद्धालु हुए शामिलकार्यक्रम को सफल बनाने में अखंड आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सानू, प्रिंस तिवारी, सुजल तिवारी, अमन मिश्रा, नीरज कुमार, नीलराज, वर्षा सिंह, रूपा कुमारी, ईशु राज, रोहन मुखिया जी, आनंद वर्मा, सत्यम मिश्रा, अनुराग, कुणाल पांडेय, वीशू मंडल, विष्णु, कृष, बिट्टू यादव, सक्षम, गायक राजू राजा और अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही. आयोजन में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही.जल्द लगेगा निशुल्क हेल्थ कैंपअखंड आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सानू ने कहा कि आने वाले समय में डॉ. एनके यादव के सहयोग से निशुल्क ब्लड डोनेशन शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










