ठंड से मामूली राहत, पारा चढ़ा 0.8 डिग्री

Updated at : 02 Jan 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से मामूली राहत, पारा चढ़ा 0.8 डिग्री

भागलपुर/सबौर : अभी सर्द पछुआ हवा चल रही है. लेकिन धूप खिलने से मंगलवार को दिन में लोगों को राहत मिली. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि मौसम में मामूली सुधार की संभावना है. दूसरी ओर भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जतायी है कि मौसम में सुधार तो […]

विज्ञापन
भागलपुर/सबौर : अभी सर्द पछुआ हवा चल रही है. लेकिन धूप खिलने से मंगलवार को दिन में लोगों को राहत मिली. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि मौसम में मामूली सुधार की संभावना है.
दूसरी ओर भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जतायी है कि मौसम में सुधार तो संभव है, पर फॉग से अगले एक सप्ताह तक छुटकारा नहीं मिलेगा.बीएयू के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सयिस की वृद्धि दर्ज की गयी.
शाम होते ही अचानक ठंड और कनकनी बढ़ गयी. बीएयू के मौसम वैज्ञानिक देज्योति मजूमदार ने बताया कि ठंड अभी बरकरार रहेगी. औसत से चार डिग्री तापमान में कमी है. मौसम में मामूली सुधार हो सकता है. अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान है कि उत्तरी हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.
आसमान साफ रहेगा. पिछले 10 दिनों में पारा 6.9 से गिरते हुए 4.0 डिग्री तक आ गया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सयिस रहा. आर्द्रता 90 प्रतिशत और दक्षिणी पश्चिमी हवा 3.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली. बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है.
आज से निगम शहर के चौक चौराहों पर जलायेगा अलाव
भागलपुर. कड़ाके की ठंड से राहत के लिये नगर निगम बुधवार से अलाव की व्यवस्था शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करेगा. निगम के स्वच्छता प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि निगम के द्वारा बुधवार से शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन