भागलपुर : अब सुबह छह से रात नौ बजे तक उठेगा कूड़ा

Updated at : 20 Dec 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : अब सुबह छह से रात नौ बजे तक उठेगा कूड़ा

भागलपुर : नगर निगम क्षेत्र में बेहतर तरीके से साफ-सफाई के लिए व्यवस्था में कई बदलाव किये गये. नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा ने पत्र जारी कर सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को यह निर्देश दिया है. निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाव अब कॉम्पैक्टर से दो पाली में होगा. तय रूट पर सुबह […]

विज्ञापन
भागलपुर : नगर निगम क्षेत्र में बेहतर तरीके से साफ-सफाई के लिए व्यवस्था में कई बदलाव किये गये. नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा ने पत्र जारी कर सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को यह निर्देश दिया है.
निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाव अब कॉम्पैक्टर से दो पाली में होगा. तय रूट पर सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक दो ट्रिप कॉम्पैक्टर से कूड़ा साफ होगा.
दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से रात के नौ बजे तक दो ट्रिप कूड़ा का उठाव होगा. स्वच्छता निरीक्षक अपने क्षेत्र के पांच कचरा डंपिंग प्वाइंट पर दो मजदूर को तैनात करेंगे. उपकरणों की मरम्मती के लिए सभी स्वच्छता निरीक्षक को दस-दस हजार रुपये की तत्काल राशि आवंटित की गयी है.
निगम क्षेत्र में बेहतर तरीके से साफ-सफाई के लिए कई बदलाव किये गये
स्वच्छता निरीक्षक को साफ-सफाई के लिए पहले से आवंटित वार्डों में भी बदलाव किया गया है. वार्ड के लिए कूड़ा उठाव के वाहन की संख्या भी तय कर दी गयी है. नयी व्यवस्था के तहत सभी स्वच्छता निरीक्षक अपने जोन के लिए आवंटित वाहनों और उपकरणों में ईंधन के लिए कूपन निर्गत करेंगे. लॉगबुक का नियमित मिलान और सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे.
सभी वार्डों और जोन के लिए आवंटित गैंग में कार्यरत मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान तभी हो सकेगा जब जोनल प्रभारी उनकी उपस्थिति का सत्यापन कर देंगे. स्थायी कर्मी को छोड़ बाकी सफाई कर्मियों को कार्य से मुक्त करने का अधिकार जोनल प्रभारी को होगा. लेकिन नये मजदूरों को रखने से पहले स्वास्थ्य शाखा प्रभारी की मंजूरी जरूरी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन