भागलपुर : मायागंज में पहली बार हुई टूटे घुटने व नस की आर्थोस्कोपी सर्जरी
Updated at : 12 Dec 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को पहली बार टूटे घुटने व नस का आर्थोस्कोपी सर्जरी किया गया. कॉलेज के हड्डी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ कन्हैया लाल ने दूरबीन विधि से बिना चीरफाड़ किये 25 वर्षीय हरि रामकुमार के घुटने की सर्जरी की. डॉ कन्हैया लाल ने बताया कि एक्सीडेंट में […]
विज्ञापन
भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को पहली बार टूटे घुटने व नस का आर्थोस्कोपी सर्जरी किया गया. कॉलेज के हड्डी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ कन्हैया लाल ने दूरबीन विधि से बिना चीरफाड़ किये 25 वर्षीय हरि रामकुमार के घुटने की सर्जरी की.
डॉ कन्हैया लाल ने बताया कि एक्सीडेंट में टूट चुके घुटने के ऑर्थोस्कोपी सर्जरी के दौरान दो बारीक छेद किये गये. एक खास यंत्र की सहायता ली गयी. यह आम ऑपरेशन नहीं था. इसे करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की जरूरत होती है. यह ऑपरेशन एम्स व महानगरों के बड़े अस्पताल में होता है. लेकिन अब इसका लाभ भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी गरीब मरीजों को मिलेगी.
डॉक्टर ने बताया कि मरीज को चलने फिरने व सीढ़ी पर चढ़ने में काफी दर्द हो रहा था. ऐसा लिगामेंट के फटने से हुआ था. समय पर इलाज नहीं होता तो यह गठिया में तब्दील हो जाता. मरीज का चलना भी मुश्किल हो जाता. सर्जरी के दौरान एनेस्थेटिक्स डॉ विकास सिंह, सिस्टर ललिता व अमित ने असिस्ट किया.
बता दें कि डॉ कन्हैया लाल हमेशा जरूरतमंद की मदद की है. डॉक्टरी के पेशे के साथ साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. इस ऑपरेशन में महंगे इंप्लांट की जरूरत पड़ती है. जिसे मरीज उठा पाने में असमर्थ थे. डॉ कन्हैया ने मरीज को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. मरीज ने बताया कि डॉ कन्हैया लाल की मदद से यह संभव हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




